Saturday, November 7, 2026

"सूर्य का प्रभाव: आपके आत्मविश्वास और सफलता का ज्योतिषीय आधार"

"सूर्य का प्रभाव: आपके आत्मविश्वास और सफलता का ज्योतिषीय आधार" 




ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक माना जाता है। यह हमारे भीतर की ऊर्जा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और इच्छाशक्ति के प्रतीक हैं। जब सूर्य कुंडली में मजबूत होता है, तो व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और सफलता प्राप्त होती है। व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है और उसकी पर्सनालिटी में एक अलग तरह का तेज होता है।


वहीं, अगर सूर्य कमजोर हो या नीच का हो, तो व्यक्ति को आत्मविश्वास की कमी, नेत्रों से जुड़ी समस्याएँ, पिता के साथ मतभेद और सरकारी मामलों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा व्यक्ति आसानी से हार मान लेता है।



सूर्य देव के शुभ फलों को पाने और नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए, रोज़ सुबह तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए, गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए, और पिता का सम्मान करना चाहिए। लाल और पीले रंग के वस्त्रों का प्रयोग करना भी फायदेमंद रहता है।

आप "ॐ सूर्याय नम:" मंत्र का जाप कर सकते हैं।

Thanks and follow WayWard Bharat 

No comments:

Post a Comment