आसनसोल के बीबी कॉलेज में हिंसक झड़प: ABVP का थाना घेराव और जांच की मांग।
आसनसोल के बीबी कॉलेज कैंपस में हुई हिंसक झड़प के बाद तनाव का माहौल है। दो छात्र गुटों और बाहरी लोगों के बीच हुई भिड़ंत में दो कॉलेज छात्र घायल हो गए। ABVP ने आसनसोल दक्षिण थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया, कुछ समय के लिए जीटी रोड जाम किया और दोषियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग की।
आसंसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि शिक्षण संस्थान शिक्षा की जगह है और वहाँ किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने छात्रों को चेतावनी दी है कि अगर वे असामाजिक तत्वों की तरह व्यवहार करेंगे, तो उनके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा।
#Asansol #BB College
News by WayWard Bharat Asansol.


Comments
Post a Comment